।अशफाक कायमखानी।
सीकर Sikar ,20 जनवरी। रात्रि 12:00 बजे के करीब एसआर पेट्रोल पंप के पास सालासर-फतेहपुर 65-नम्बर रोड स्थित श्याम होटल के सामने फॉर्च्यूनर कार आरजे 14 UB 1234 की ट्रक से एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर सात व्यक्तियो की मौत हो गई व एक गम्भीर रुप से घायल है। सभी सातो मृतक युवक निकटवर्ती गावं रोलसाहबसर व हेतमसर निवासी बताये जा रहे है।
मृतकों मे एक पूर्व प्रधान मरहूम यासीन खां का पोता ( पूर्व सरपंच ऐजाज खान का भतीजा) बताया जा रहा है। दुर्घटना की खबर के बाद शेखावटी जनपद मे शौक की लहर नजर आ रही है।
दुर्घटना मे युवको की मौत पर मुख्यमंत्री Ashok Gehlot अशोक गहलोत ने ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की ही। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरियाSubhash Mahariaने घटना पर गहरा दुख जताते हुये परिवारजनों के इस दुखद घड़ी मे अपने आपको शरीक बताया है।
शेखावाटी मे शोक की लहर।