मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाए


 


    रायपुर, 27 फरवरी ।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। 


बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने आज विज्ञान के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किये हैं। जिस पर पूरे देश को गर्व है। आज ही के दिन को भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। इसलिए 28 फरवरी को पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है।