दादी जानकी का निधन
जयपुर, 27 मार्च। राज्यपाल कलराज मिश्र ने ब्रह्मकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि ‘‘ दादी जानकी ने आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारी संस्था को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्गीय जानकी जी ने भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और राजयोग का पूरे विश्व में संदेश प्रसारित किया।