खेल गतिविधियां 30 अप्रैल तक स्थगित  


भोपाल Bopal ,3अप्रैल। विश्वव्यापी नोबेल कोरोना ( Covid-19) वायरस संक्रमण के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण  व्ही. के. सिंह ने प्रदेश के सभी स्टेडियमों/मैदानों पर संचालित खेल गतिविधियां, प्रशिक्षण एवं अन्य प्रतियोगिताओं को 30 अप्रैल, 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया है।


इस बारे में समस्त संभागीय/जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी तथा प्रभारी, राज्य खेल अकादमी को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।