रायपुर, 21 अप्रैल । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के ग्राम आदेड़ की 12 वर्षीय कुमारी जमलो मड़कम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए तात्कालिक सहायता के रूप में कुमारी मड़कम के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी।
मुख्यमंत्री बघेल ने आज कलेक्टर से चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 4 लाख रूपए की अतिरिक्त स्वीकृति दी। इस प्रकार कुमारी मड़कम के परिवारजनों को कुल 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बीजापुर को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।