जयपुर, दो अप्रेल। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विभिन्न धर्मों के मंहत, मौलाना, फादर और गुरूओं को कोरोना वैष्विक महामारी से बचाव के लिए किए जाने वाली मेडीकल जांचों में बिना किसी धार्मिक आधार पर सहयोग करने का अनुरोध किया है।
राज्यपाल मिश्र ने मरकज से आये व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे डरें नही। स्वास्थ्यकर्मी, प्रषासन और पुलिस का सहयोग करें। देष में लगभग 171 व्यक्ति इस बीमारी से ठीक हो गये हैं।
राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना से बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे प्रयासों पर निरन्तर निगरानी रखे हुए हैं। गुरूवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर वार्ता की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से हालात जाने।
ऐसे प्रयास हों कि कोई भी व्यक्ति और पषु-पक्षी भूखा न रहे
राज्यपाल ने कहा कि यदि आपके आसपास ऐसे लोग हैं, जिनके पास खाने का सामान नही है, तो उनकी मदद अवष्य करें। उन्होंने कहा कि बेजुवान जानवरों को चारा और पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था के लिए भी लोग आगे आयें। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे प्रयास किये जायें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये।
राज्यपाल कलराज मिश्र की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भी दूरभाष पर चर्चा हुई। राज्यपाल को इस चर्चा के बाद राजस्थान के विभिन्न जिलों में मजदूरी या कारखानों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के चार सौ लोगों की एक सूची मिली। राज्यपाल मिश्र ने इन लोगों की चिकित्सा और भोजन आदि की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित जिलों के जिला कलक्टर को आवष्यक निर्देश दिये।