जयपुर, 28 अप्रेल। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पी पी ई किट और एन-95 मास्क की खरीद हेतु दस लाख रूपये की राशि स्वास्थ्य विभाग को दी है।
राज्यपाल मिश्र ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दूरभाष पर वार्ता कर बताया कि यह राशि राज्यपाल राहत कोष से प्रदान की जा रही है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि इस राशि से क्रय किये जाने वाले पी पी ई किट और एन-95 मास्क का उपयोग सवाई मानसिंह चिकित्सालय, आर.यू.एच. एस, चिकित्सालय और राज्य के अन्य चिकित्सालयों में आवश्यकता के अनुरूप किया जायें।