भोपाल Bopal ,4अप्रैल ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के अनुरूप विभिन्न नगरों से सहयोग हाथ बढ़ा रहे है। इस क्रम में संक्रामक रोग कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए विदिशा नगर पालिका की ओर से 4 लाख 22 हजार 203 रुपए की राशि सहायता स्वरूप दी गई।
अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस संकट के समय अपना योगदान दिया है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। इसमें एक माह का विदिशा परिषद का मानदेय और परमानेंट कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन शामिल है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि मंडल द्वारा विदिशा में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाने की पहल की है। जैन ने बताया कि जिला प्रशासन लोगों को खाना और घरेलू सामान मुहैया करवा रहा है जो सराहनीय है। सागर की गुरूसिंह सभा जरूरत मंद लोगों के लिए नियमित रूप से लंगर का संचालन कर रही है।