राज्यपाल से मिले मुख्मंत्री

      



जयपुर, 14 जुलाई। राज्यपाल  कलराज मिश्र से मंगलवार को दोपहर में यहां राजभवन में मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने मुलाकात की।
 राज्यपाल  कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट, पर्यटन मंत्री श्र विश्वेन्द्र सिंह और खाद्य मंत्री  रमेश मीणा को बर्खास्त किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी ।