परिन्दों की निशुल्क सेवा

 




जयपुर, 29 दिसम्बर, राजस्थान जन मंच पक्षी चिकित्सालय, मालवीय नगर में पक्षियों की सेवा, ईलाज और संरक्षण के संदर्भ में मीटिंग आयोजित की गयी। कोविड 19 को देखते हुए इस वर्ष पक्षी चिकित्सालय द्वारा उपचार एवम् घायल पक्षी संकलन  के लिए व्यवस्था की गई है। 

पक्षी चिकित्सालय के संस्थापक कमल लोचन, काॅर्डिनेटर डाॅ. ए.के. ऋषि मुख्य चिकित्सक डाॅ. मनोज शर्मा सहित चिकित्सा सहायक और स्टाफ़ के लोग उपस्थित थे। 


कमल लोचन ने बताया कि पक्षी चिकित्सालय बिना किसी अवकाश के 365 दिन अपनी सेवाएं दे रहा हैं। जनवरी में पतंग से घायल होने वाले पक्षियों के सेवार्थ अब यह चिकित्सालय 24 घंटे अपनी सेवाएं देगा। 

 राजकीय गाईड लाईन का पालन करते हुए पक्षियों की सेवा और उपचार का कार्य किया जाएगा। कोई भी स्वंय सेवक और सेवा भावी व्यक्ति या संस्थाएं पक्षी चिकित्सालय में घायल पक्षी को पहुँचाकर परिन्दों की सेवा कर सकते है। चिकित्सालय में दवाई, ईलाज, भोजन व आवास सहित सभी सुविधाएं लावारिस पक्षियों के लिए निःशुल्क रखी गई है।