आरसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव

 



      जयपुर Jaipur , 5 अप्रेल। राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विसेज ऑफिसर एसोसिएशन के सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस के संयुक्त रजिस्ट्रार  दिनेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। 

सहकार भवन में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश भर के अधिकारियों ने भाग लिया।

     उपाध्यक्ष  पद पर सहायक रजिस्ट्रार  रणवीर सिंह परिहार एवं सहायक रजिस्ट्रार  राकेश कुमार शर्मा, महासचिव के पद पर संयुक्त रजिस्ट्रार मुरार सिंह जाड़ावत, कोषाध्यक्ष के पद पर उप रजिस्ट्रार  अनिल कुमार संयुक्त सचिव के  पद पर सहायक रजिस्ट्रार  ललित मीणा तथा सदस्यों के रूप में सहायक रजिस्ट्रार   विनोद कुमार गुप्ता,  मनोज कुमार मान, श्रीमती तबसुम्म कुरैशी, श्रीमती नंदिता राठौड़ एवं सी.एल. बुनकर को मनोनीत किया गया।