भारत में कोरोना विस्फोट जारी।


नयी दिल्ली, 20 अप्रैल ।भारत में कोरोना के नए रोगी लगातार बढ रहे है। पिछले 24 घंटों में 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 अधिकारिक सूचना के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में 77.67 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 58,924 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 और दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए।


     भारत में कुल सक्रिय मामले 20,31,977 के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 1,02,648 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

     पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 62.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।दैनिक पॉजिटिविटी दर (7 दिन का औसत) में लगातार तेजी बनी हुई है, जो वर्तमान में 15.99 प्रतिशत के स्तर पर है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में कमी आ रही है और वर्तमान में यह 1.18 प्रतिशत के स्तर पर है।

पिछले 24 घंटों में 1,761 लोगों की मृत्यु हुई।मृत्यु के 82.74 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में दर्ज किए गए।

   महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा (351) लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 240 लोगों की मृत्यु हो गई।पिछले 24 घंटों 9 राज्योंद/केन्द्र  शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं है। ये हैं – लद्दाख (यूटी), दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।