भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की नीति - मुख्यमंत्री

जयपुर , 20 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि एसीबी अपनी इंटेलीजेंस विंग को और अधिक चैकस बनाकर बेनामी सम्पत्तियों तथा भ्रष्टाचार के मामलों में अधिक मजबूती के साथ काम करे। राज्य सरकार उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखेगी।
 


गहलोत बुधवार को एसीबी मुख्यालय में ब्यूरो के कामकाज एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने की दिशा में भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चाहे छोटा हो या कोई भी बड़ा अधिकारी किसी को भी भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जाएगा।