महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि

जयपुर, 27 नवम्बर । युग प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की 129वीं पुणयतिथि पर सहकार मार्ग स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर महात्मा जी की आदमकद मूर्ति पर पुष्पांजलि की गई।



मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की । 



कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजक राजेन्द्र सेन ,अनुभव चंदेल, भवानी शंकर माली, संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  मांगीलाल पंवार, राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश  अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी (फूल वाले) , बिरदी चंद सिंगोदिया,पूर्व जेडीए सदस्य  राजेन्द्र मावर, नीलम पापटवान, पार्षद काजोड मल सैनी, संस्थान के ग्रामीण अध्यक्ष मूलचंद इंदौरा, विनीत सांखला पूर्व पार्षद,युवा नेता राहुल तंवर, सूरज प्रकाश टांक, एडवोकेट मंगलचंद सैनी, प्रवक्ता सुनील सैनी, सत्य नारायण खटवाडा,उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष सैनी, लीला सैनी,विमला सरपंच, शीला सैनी पूर्व पार्षद, बलवीर सैनी, छात्र नेता मोहित माली,यादराम सैनी सहित गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि की ।