4 हजार 719 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जयपुर, 17 जनवरी। राजस्थान पुलिस द्वारा सभी जिलों में 1 जनवरी 2020 से प्रारंभ किये गये महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्रों में 16 जनवरी तक 4 हजार 719 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।




महानिदेशक पुलिस  भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समस्त जिलों में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया है।


उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों में स्कूली बालिकाओं सहित सभी बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए आवष्यक प्रशिक्षण प्रदान करने की सभी व्यवस्थाएं की गयी है।