धौलपुर,8 जनवरी । राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला-शाखा धौलपुर के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में विधि मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सिंह की नियुक्ति की है। बताते चलें कि 06 दिसम्बर 2019 को धौलपुर जिले के न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में घनश्याम सिंह दो वर्ष के लिए अध्यक्ष के पद पर विजय हुए थे।
घनश्याम सिंह को इससे पूर्व भी प्रदेश कार्यकारिणी में वर्ष 2013 से 2019 तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद व 2007 से 2019 तक जिला शाखा के अध्यक्ष पद पर कर्मचारियों के हितार्थ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश की नई घोषणाओं में घनश्याम सिंह को प्रदेश विधि मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। जिसके अंतर्गत राजस्थान प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के हित में चल रही उच्चतम न्यायालयों एवं उच्च न्यायालयो में विभिन्न आदेशों व याचिकाओं(शेट्टी-पे-कमीशन आदि) संबंधित कार्य क्षेत्रों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।