किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री


नई दिल्ली New Delhi , 19 फरवरी। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत Ashok Gehlot ने रविवार शाम नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री  अश्विनी कुमार की किताब ’ह्यूमन डिग्निटीः परपज इन परपेच्युटी’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति डाॅ. हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री एल.के. आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री  पी. चिदंबरम, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल  एन.एन. वोहरा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।