जयपुर Jaipur , 24 जनवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र में अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचे।
विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोतAshok Gehlot , संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल़, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता और विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने विधानसभा पहुँचने पर राज्यपाल मिश्र का स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल मिश्र को आरएसी की बटालियन ने राष्ट्रीय सलामी दी।
राज्यपाल मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। विधानसभा जाने से पहले राज भवन में भी राज्यपाल मिश्र को राष्ट्रीय सलामी दी गई।