मत्स्य पालन का ठेका  नहीं दिया जायेगा।



जयपुर, 28 फरवरी। मत्स्य पालन मंत्री लालचंद कटारिया ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि उदयपुर जिले की एकलिंगनाथ मंदिर स्थित जलाशयों में मत्स्य पालन का ठेका नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां स्थित झीलों व तालाबों से राज्य सरकार को मात्र 11 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होता है।

 कटारिया प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान एकलिंगनाथ मंदिर एक पवित्र स्थान और आस्था का केन्द्र है, इसलिए अब से यहां मत्स्य पालन का ठेका नहीं दिया जाएगा।


उन्होंने उदयपुर की झीलों में मत्स्य पालन के ठेके बंद करने के संबंध में कहा कि इस बारे में यूआईटी और नगरपालिका के साथ विचार-विमर्श कर ही कुछ तय किया जायेगा। साथ ही फतेह सागर व पिछोला झील पर साफ-सफाई के संबंध में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यवाही की जाएगी।