मोबाईल एप से होगा एनपीआर डाटा अपडेशन


बिलासपुर  Bilaspur  20 फरवरी ।भारतीय जनगणना के इतिहास में यह पहली जनगणना है, जिसे मोबाईल एप और वैकल्पिक रूप में पेपर अनुसूचियों की सहायता से संपादित किया जाएगा।
 


  भारत सरकार द्वारा माह अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान प्रथम चरण में भारत की जनगणना 2021 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के साथ-साथ मौजूदा एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) डेटाबेस को अपडेट किया जाएगा। इस बार यह कार्य पेपर अनुसूचियों के अलावा मोबाईल एप पर भी किया जा सकेगा।