राज्य एवं जिला पर्यावरण योजना बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री 


  बीकानेर, 23 फरवरी।मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि विश्नोई समाज के संस्थापक संत श्री गुरू जम्भेश्वर जी ने वन, वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण का महान संदेश दिया था। उनके सिद्धांत और नियम आज की सबसे बडी आवष्यकता है।
राज्य सरकार प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘राज्य पर्यावरण योजना‘ एवं हर जिले के लिए ‘जिला पर्यावरण योजना‘ बनाएगी।साथ ही वनों की उत्पादकता एवं लघु वन उपज बढ़ाने के लिए ‘राज्य वन विकास निगम‘ की स्थापना करेगी।