मार्च 2021 तक होंगे विकास कार्य पूर्ण

 

 

जयपुर, 2 मार्च। पर्यटन राज्य मंत्री  गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि विराटनगर स्थित बीजक पहाड़ी पर चल रहे विकास कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण कर लिये जाएंगे। 

 

 डोटासरा प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसी भी ऎतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया जाता है बल्कि पर्यटकों की आवाजाही से वह स्थल स्वतः ही पर्यटन स्थल बन जाता है।

उन्होंने कहा कि विराटनगर में लगभग 500 लाख रुपये की राशि के विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं एनओसी नहीं होने के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं किये जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि सारी व्यवस्था होने के बाद नियमानुसार संचालन की व्यवस्था भी की जाएगी।