मुख्यमंत्री ने 56 फायर टेण्डर्स का लोकार्पण किया


लखनऊ Lucknow : 08 अप्रैल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath  ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के 56 फायर टेण्डर्स का लोकार्पण किया।


यह फायर टेण्डर अग्निशमन कार्यों के साथ ही, वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न जनपदों में सेनिटाइजेशन का कार्य करेंगेइन फायर टेण्डर्स के लोकार्पण से पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित अग्निशमन व सेनिटाइजेशन उपकरणों का अवलोकन भी किया


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में वातावरण का तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में अग्निकाण्ड की घटनाएं भी सामने आएंगीउन्होंने कहा कि आज लोकार्पित गाड़ियों के अग्निशमन के साथ सेनिटाइजेशन के कार्यों में भी उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि यह गाड़ियां जिन जनपदों में भेजी जा रही हैं, वहां इनका बेहतर उपयोग किया जाए।


मुख्यमंत्रीने कहा कि प्रदेश की लगभग 350 तहसीलों में से आधे में फायर टेण्डर की व्यवस्था नहीं थी।