राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से आज फिर की बात


जयपुर , 12 अप्रेल। राज्यपाल  कलराज मिश्र ने कहा है कि यह संकट का समय है। इस समय लोगों को अपने कत्र्तव्यों का पालन करना हैं। त्याग करना है, धीरज रखना है, संयम रखना है और लोगों की मदद करनी है। 


उन्होंने कहा कि यह परीक्षा की घडी है। घबराये नहीं। केन्द्र और राज्य सरकार को प्रदेषवासियों की चिन्ता है। सरकार आवष्यक व्यवस्था और प्रबन्ध कर रही है। प्रदेषवासियों को अपने सहयोगात्मक रव्यैये के साथ कर्तव्यों का पालन करना है।


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर  कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के साथ चिकित्सा और स्वास्थ्यकर्मी मेहनत और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे है।