मुख्यमंत्री की पूर्व न्यायाधीश  इसरानी के निधन पर संवेदना

 


जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं जाने-माने विधिवेत्ता  इन्द्रसेन इसरानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


गहलोत ने कहा कि  इसरानी ने विधि के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया। कानून की अपनी गहन समझ का उपयोग उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों की पुरजोर पैरवी के लिए किया। न्यायिक क्षेत्र के साथ ही सिंधी भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।