प्रवासियों से कहा बिहार में ही रहिये।


पटना 22 मई  : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने   प्रवासियों से कहा कि बिहार में ही रहिये। अपने श्रमबल एवं स्किल का यहीं उपयोग कीजिये। आप सभी लोग बिहार के विकास में भागीदार बनें।


मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया । 


मुख्यमंत्री ने 10 जिलों के 20 के क्वारंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लीक्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। 


मुख्यमंत्री का निर्देश- सभी को बिहार में ही दिया जायेगा काम इच्छुक लोगों के बनायें जॉब कार्ड। सभी को उनके स्किल के अनुरूप उपलब्ध करायें रोजगार। श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नये उद्योगों को दें बढ़ावा।


मुख्यमंत्री   ने  कहा पेवर ब्लॉक उद्योग की बिहार में हैं असीम संभावनायें। जल-जीवन-हरियाली, घर तक पक्की गली-नालियां एवं अन्य योजनांतर्गत किये जा रहे कार्यों में पेवर ब्लॉक का करे इस्तेमाल जीविका से भी जोड़ कर महिलाओं को दिलायें रोजगार