32 किलो सोना पकड़ा गया


                                                                                                      जयपुर, 4 जुलाई ।सीमा शुल्क दल ने जयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पर कल दो  चार्टर विमानों से आये दो यात्रियों से पंद्रह करोड़ सड़सठ लाख उनसठ हजार आठ सौ बीस रुपये मूल्य का 31.9918 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।


              संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से दो चार्टर उड़ानों द्वारा 3.4.2020 को 14 भारतीय यात्री जयपुर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जिन्हें जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के द्वारा रोका गया। इन यात्रियों के पास से उनके सामान में छुपाया हुआ 15,67,59,820 रुपये (पंद्रह करोड़ सड़सठ लाख उनसठ हजार आठ सौ बीस रुपये) मूल्य का 31.9918 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।


             


इन 14 यात्रियों में से तीन यात्री स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-9055 से रास-उल-खेमा यूएई से आए थे और उनके पास से 4,57,61,100 (चार करोड़ सत्तावन लाख इकसठ हजार एक सौ) रुपये मूल्य की 9.339 किलोग्राम वजन की 12 सोने की सलाखें/ईंटें बरामद की गयी।


             


ग्यारह यात्री को रियाद (सऊदी अरब) से आए थे जिनके पास से 11,09,98,720 (ग्यारह करोड़ नौ लाख अठानवे हजार सात सौ बीस) रुपये मोल की 22.6528 किलोग्राम सोने की सलाखें बरामद की गई जो मुख्य रूप से स्विस मार्क की थी।  बरामद सोने की सलाखों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है।


             


इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत में गिरफ्तार कर लिए जाने की संभावना है।


             


मामले में आगे जांच चल रही है।फाइल फोटो साभार गूगल