अधिसूचना आज जारी


                
 


        जयपुर, 30 जुलाई। लम्बी जदोजहाद के बाद अंतत आज राजस्थान विधान सभा का सत्र आहूत करने की अधिसूचना आज जारी हो गयी ।


राज्यपाल  कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर 15वीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन शुक्रवार 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे आहूत किया है। 


राजस्थान विधानसभा सचिवालय के सचिव  प्रमिल कुमार माथुर द्वारा इस संबंध में  राजस्थान राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करवाई गयी।