मनरेगा के कार्य समय में बदलाव



जयपुर, 22 दिसम्बर। जिला कलक्टर  अंतर सिंह नेहरा ने सर्दी के मौसम को मध्यनजर रखते हुए मनरेगा के कार्य समय में बदलाव किया है। अब मनरेगा का कार्य समय सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। 

जिला कलक्टर  नेहरा ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा का समय वर्तमान में सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित है। सर्दी के मौसम को देखते हुए नरेगा कार्यों का समय संशोेधित कर सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे (विश्राम काल सहित) तक निर्धारित किया गया है।

 उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत समूह के मुखिया के हस्ताक्षर करवाकर कार्यस्थल छोड़ सकता है। इस दौरान टास्क में किसी प्रकार की अतिरिक्त कमी नहीं की गई है। उन्हाेंने संशोधित समय तत्काल प्रभाव से लागू करनेे के निर्देश दिए हैं।