कांग्रेस आज किसानों की लड़ाई लड़ रही है।राहुल


जयपुर, 12 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी ने  कहा कि इन तीनों काले कानूनों में से पहला कानून ऐसा है कि कृषि का क्षेत्र एक व्यक्ति के हाथ में चला जायेगा और उसकी मोनोपोली हो जायेगी। 

राहुल गॉंधी ने  कहा कि  देश में मण्डियां समाप्त हो जायेंगी, इस कानून के माध्यम से सरकार लोगों से कृषि के क्षेत्र से प्राप्त रोजगार को छीनना चाहती है, लेकिन यह बात मीडिया के द्वारा नहीं बताई जायेगी क्योंकि मीडिया पर उन लोगों का कब्जा है जो देश के उन 40 प्रतिशत लोग जिसमें छोटे दुकान, व्यापारी, किसान और मजदूर शामिल हैं उनका रोजगार छीनना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा व्यापारी पूरे देश में किसानों से पूरा अनाज खरीदना चाहे तो उसकी कोई सीमा नहीं रही बल्कि एक ही व्यक्ति देश का पूरा खाद्यान्न खरीद सकेगा जिस कारण से हमारे देश में किसानों की मण्डियां समाप्त हो जायेंगी। 


राहुल गॉंधी ने  कहा कि  मोदी सरकार का तीन काले कृषि कानून लाने के पीछे, उनका लक्ष्य व सोच समझाने के लिये आज राजस्थान में किसान महापंचायत में आया हूॅं। 

 राहुल गॉंधी  आज राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तथा श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर में आयोजित किसान महापंचायतों में  किसानों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार सेल फोन, हवाई जहाज या ट्रांसपोर्ट का नहीं है, बल्कि सबसे बड़ा व्यापार कृषि है जो देश का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है क्योंकि कृषि से करोड़ों लोगों को भोजन मिलता है। 

राहुल गॉंधी ने  कहा कि  इस व्यापार को कोई एक व्यक्ति नहीं चलाता है बल्कि देश की 40 प्रतिशत आबादी इस व्यापार की भागीदार है और करोड़ों लोग मिलकर इसे चलाते हैं।  कृषि व्यापार 40 लाख करोड़ रूपये का है जिससे किसान, मजदूर, व्यापारी, छोटे दुकानदार, आड़तिये आदि रोजगार प्राप्त करते हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य रहा है कि यह व्यापार किसी एक व्यक्ति के हाथ में ना जाये बल्कि देश की 40 प्रतिशत आबादी की भागीदारी बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस आज किसानों की लड़ाई लड़ रही है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश में अमूल कम्पनी लाई, यह किसानों की ही कम्पनी थी जो आज पूरे देश में लोगों को दूध उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा कि इन तीन कृषि कानूनों के कारण देश की कृषि सिर्फ एक व्यक्ति की मोनोपोली बन जायेगी। उन्होंने कहा कि काले कानूनों के माध्यम से मोदी सरकार ने देश के लोगों को भूख, बेरोजगारी और आत्महत्या के विकल्प दिये हैं।

गॉंधी ने कहा कि मोदी जी के कहते हैं कि ये कानून किसानों के लिये बनाये हैं, तो फिर उन्हें यह जवाब देना चाहिए कि क्यों आज पूरे देश का किसान परेशान है? क्यों किसान आज दिल्ली की बॉर्डर पर लाखों की संख्या में बैठे हैं और क्यों 200 से अधिक किसान इस आन्दोलन में अपनी जान गवा चुके हैं? 

उन्होंने कहा कि यह तीनों कृषि कानून किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, छोटे व्यापारियों के लिये नहीं है बल्कि हम दो-हम हमारे दो के लिये बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आज इस देश की सरकार को चार लोग चला रहे हैं जिन्होंने देश की इस 40 प्रतिशत आबादी जिसमें किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, व्यापारी, लॉडर शामिल हैं, पर पहला आक्रमण नोटबंदी के माध्यम से किया था, उस वक्त सरकार ने कहा कि नोटबंदी कालेधन को वापस लाने के लिये की गई है किन्तु नोटबंदी के माध्यम से जनता की रीढ को तोडऩे का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि चीन ने हमारे देश की सीमाओं में प्रवेश कर हजारों किलोमीटर देश की पवित्र जमीन पर कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर देश के रक्षा मंत्री संसद में बयान देते हैं कि हमारे और चीन के मध्य समझौता हो गया है। पहले हमारे देश की सुरक्षा चौकी फिंगर चार पर होती थी किन्तु अब इस समझौते के पश्चात् देश की सुरक्षा चौकी फिंगर तीन पर स्थानान्तरित कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि इस समझौते के माध्यम से फिंगर चार से फिंगर तीन के बीच की देश की पवित्र भूमि मोदी सरकार ने चीन को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को डराने हेतु लाठियां बरसाने जैसे हथकण्डे अपनाती है लेकिन बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि किसानए मजदूर और छोटे व्यापारियों ने आज मोदी सरकार को अपनी शक्ति दिखाई है और कांग्रेस पार्टी इनके अधिकारों की रक्षा के लिये इनके संघर्ष में साथ है।

मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि जबसे केन्द्र में मोदी सरकार आई हैए उन्होंने अपनी फासिस्ट सोच के साथ लोकतंत्र पर प्रहार करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में जवाहरलाल नेहरू जीए सरादार वल्लभ भाई पटेल जी और महात्मा गॉंधी जी के आदर्शों से लोकतंत्र स्थापित हुआ था किन्तु मोदी सरकार का लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता में कोई विश्वास नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कालाधन लाने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने जैसे बड़े.बड़े वादे किये थे किन्तु इन मुद्दों पर आज कोई नहीं बोलता है। यूपीए की केन्द्र सरकार ने देश में नरेगाए खाद्य सुरक्षा जैसे कानून लागू कियेए जिस कारण से लॉकडाउन के दौरान देश बचा रहा। आरटीआई जैसे कानून के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन तीन काले कृषि कानूनों को लागू कर किसानों के अधिकारों पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार ने आमजन के हित के लिये आयुष्मान भारत महात्मा गॉंधी बीमा योजना लागू की जिसके माध्यम से गरीबों को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज मिलेगा। किसानों के लिये कांग्रेस की सरकारों ने समय.समय पर नहरें सिंचाई क्षेत्रों का विस्तार किया है। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि यूपीए वन के दौरान डॉ मनमोहन सिंह जी की सरकार ने किसानों के हितों के लिये भूमि अधिग्रहण कानून किया था किन्तु मोदी जी ने सत्ता सम्भालते ही अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ देने के लिये इस कानून को संशोधित करने का प्रयास किया 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी किसानों व गरीबों की हक की लड़ाई में पूरी ताकत से साथ खड़ी है।