स्वतंत्रता सैनानी त्रिलोकनाथ धर का निधन


जयपुर,19 अप्रेल स्वतंत्रता सैनानी त्रिलोकीनाथ धर का रविवार रात को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। 

   स्वर्ण पथ, मानसरोवर स्थित निवास पर उन्होंने बीती रात को अंतिम श्वांस ली। सोमवार दोपहर को स्वर्ण पथ मानसरोवर स्थित श्मशान पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

   सांगानेर एसडीएम राजेश नायक, शिप्रा पथ मानसरोवर के एसएचओ महावीर सिंह, डीसीपी संजीव चौधरी ने  त्रिलोकनाथ धर की देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। त्रिलोकनाथ धर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और श्रद्धाजंलि धुन बजाने के बाद हवाई फायर कर सशस्त्र सलामी दी। 


पुत्र मनीष धर ने मुखाग्नि दी। त्रिलोकीनाथ धर अपने पीछे पुत्र मनीष धर, दो पुत्रियों मंजू और वीना सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। त्रिलोकनाथ धर मूलत: श्रीनगर के रहने वाले थे। बाद में वे जयपुर आ गए।

 कश्मीरी विस्थापित हिन्दू समिति के अध्यक्ष राजेश पंडिता सहित अन्य पदाधिकारियों ने त्रिलोकनाथ धर के निधन पर शोक जताया।