राजस्थान के लिए बडी खबर

 


जयपुर 25 अप्रेल। राजस्थान में 18 साल से अधिक लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगायी जायेगी ।

 केन्द्र और राज्य सरकार के बीच इस मुददे को लेकर लम्बी जदो जेहाद के बाद मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाए जाने की आज घोषणा की है। 

 गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 3 करोड़ 75 लाख व्यक्ति हैं। इन सभी व्यक्तियों को वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए राज्य सरकार करीब 3 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के काम को बखूबी किया है। यही वजह है कि देश के बड़े राज्यों में राजस्थान वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान एवं सम्पूर्ण देश में दूसरे स्थान पर है।