मथानिया को सौगात

  


जयपुर, 4 मई। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने जोधपुर के मथानिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। 

  गहलोत  के  इस  निर्णय  से  मथानिया  एवं  ओसियां  क्षेत्र  में  मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। 


कोविड  के  संकट  काल  में  चिकित्सा  सुविधाओं  के  विस्तार  के  इस  निर्णय  से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में मथानिया सीएचसी को सैटेलाइट अस्पताल में  क्रमोन्नत  करने की घोषणा की थी।