पूर्व विधायक महरिया ने प्लाज्मा डोनेट किया

 






सीकर, 5मई ।किसी की जिंदगी हमारे से बचे तो उससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। यह कहना है फतेहपुर से विधायक रहे नंद किशोर महरिया का।

 महरिया प्रदेश के पहले जनप्रतिनिधी है जिन्होंने खुद का प्लाज्मा दान करके किसी मरीज की जिंदगी बचाई हैं। 

हालांकि उनकी संस्था अब तक 225 यूनिट प्लाज्मा दान करवाकर सैकड़ो मरीजो की जान बचाने में कामयाब रही हैं। 

 पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया को मित्तल अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज विनोद व जय सिंह को प्लाजमा की जरूरत होने की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच कर प्लाज्मा डोनेट किया ।



 डोनेट करने के बाद उन्होंने कहा कि  अच्छा महसूस हो रहा है।  उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि जो लोग पॉजिटिव होकर सही हो गए हैं उन लोगों को प्लाज्मा दान करना चाहिए इससे उनके कुछ भी नुकसान नहीं होना है। उनके प्लाज्मा से किसी व्यक्ति की जान बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्लाजमा थैरेपी बेहद कारगर साबित हो रही है।  

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया के संयुक्त प्रयासों से उनकी संस्थान सुधीर महरिया स्मृति संस्थान व नेहरू युवा संस्थान के द्वारा नियमित प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। 

संस्थान के प्रयासों से गत वर्ष 164 यूनिट प्लाजमा दान करवाया गया था। नियमित रक्तदाता बीएल मील ने बताया कि अब तक 225 यूनिट प्लाज्मा दान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया ने खुद ने प्लाज्मा दान करके एक अभिनव शुरुआत की है।






सीकर की राजनीति में अपना अलग मुकाम रखने वाला महरिया परिवार संकट की घड़ी में भी हमेशा आगे रहा है। महरिया परिवार की सभी सामाजिक कार्यो में भागीदारी देखने को मिलती है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष हुए लॉक डाउन के समय महरिया परिवार आगे आया।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया की प्रेरणा से सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के द्वारा जिले भर में खाद्य सामग्री के 22500 किट व 32500 मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गए थे। इसके अलावा कई गोशालाओं व अन्य स्थानों ओर भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। पिछले वर्ष जब जिले में रक्त की कमी आई थी तब संस्थान ने आगे होकर रक्तदान व प्लाजमा दान का जिम्मा उठाया था जो निरंतर जारी है।