चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

बीजापुर, 23 नवम्बर।छतीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला चिकित्सालय में लगभग 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत के चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।



मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में 01 करोड़ 99 लाख रूपए लागत की सी.टी. स्कैन मशीन, लगभग 24 लाख रूपए की लागत की ईको कर्डियोग्राफी मशीन और 23 लाख रूपए की लागत से नवीनीकृत एक्स-रे-सोनोग्राफी कक्ष का लोकार्पण किया।