नयी दिल्ली, 22 नवम्बर । केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शिखर से पुकार' रिलीज की।
यह लघु वृत्त चित्र बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार के माउंट एवरेस्ट अभियानों के संस्मरण पर आधारित है। कुमार ने पहली बार 2013 में और फिर दोबारा 23 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी।
रविन्द्र कुमार ने अपने पर्वतारोही अभियान को “स्वच्छ गंगा स्वच्छ भारत एवरेस्ट अभियान 2019” का नाम दिया था। इस अभियान पर वह अपने साथ गंगा जल भी ले गए थे और इस पवित्र जल को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाया था।