कांग्रेस सरकार के जनहितैषी फैसलों का परिणाम


जयपुर, 19 नवम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री  सचिन पायलट ने 49 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली भारी सफलता पर गहरी खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार के जनहितैषी फैसलों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कांग्रेस संगठन की मेहनत का परिणाम बताया है।



 पायलट ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनहित में जो महत्वपूर्ण काम किये हैं उससे प्रदेश की जनता संतुष्ट है और कांग्रेस पर जनता का विश्वास निरन्तर बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अधिकांश निकायों में बहुमत देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने विकास को सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस पार्टी से उम्मीद रखती है।