श्रीमती इन्दिरा गांधी का अमिट योगदान —मुख्यमंत्री

जयपुर, 19 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर  उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। 



मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में श्रीमती गांधी के अमिट योगदान को याद किया। उन्होने कहा हरित क्रांति के रूप में इंदिरा गांधी ने देश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया और भारत को सामरिक रूप से सशक्त बनाया। पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाया।


श्रीमती गांधी ने जो महान परम्पराएं विकसित कीं, आज के समय में उनके अनुसरण की आवश्यकता है।