प्रत्येक पहलू में समाहित है विज्ञान



 

 

 जयपुर, 29 फरवरी। शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कहा कि विज्ञान का महत्व पुरातन समय से ही है और आज इसका प्रभाव हमारे जीवन के प्रत्येक पहलू में समाहित है।

 

उन्होंने कहा कि भारत के महान वैज्ञानिकों ने भारतीय विज्ञान को विश्व में नई ऊचाईया प्रदान की है और आज विश्व के प्रमुख वैज्ञानिक शोध संस्थानों में हमारे वैज्ञानिक निरन्तर समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।

 श्रीमती सिन्हा शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित रीजनल साइंस सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय विज्ञान का ही है। अतः विज्ञान को सही दिशा मिले यह हम सबका कर्तव्य है। 

 

इस अवसर परप्रो.बी. के शर्मा, भौतिक विज्ञानी ने कहा कि रमन इफेक्ट की खोज के साथ विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुमूल्य है। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान की महत्वपूर्णता को दर्शाता है।