जम्मूतवी-बान्द्रा जाने वाले यात्री ध्यान दे


जयपुर, 29 दिसम्बर । बान्द्रा टर्मिनस-ज


म्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवा के समय में परिवर्तन किया गया है ।


रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार  गाडी संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से 2 जनवरी से 30 जनवरी तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.05 बजे जम्मूतवी पहुॅचेगी।

 उन्होने बताया कि  गाडी संख्या 09028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवा जम्मूतवी से 4 जनवरी से 1 फरवरी तक (05 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को 05.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।