बांरा,( माइंड प्लस) 22 अप्रैल ।बारां जिले के किशनगंज व शाहाबाद शेत्र के सहरिया जनजाति समुदाय को मिलने वाला निःशुल्क घी तेल दाल का पैकेज दो माह से नहीं मिल रहा है।भंवरगढ़ तेजाजी डाडा निवासी चन्द्रो बाई सहरिया ने बताया कि होली का पर्व में एक दिन शेष है और अभी तक भी जनवरी व फरवरी का पैकेज नहीं मिला है जबकि तीसरे महीने के भी दस दिन निकल गए हैं।उन्होंने जिला प्रशासन से सहरिया समुदाय को मिलने वाले निशुल्क पैकेज का वितरण करवाने की मांग की है।इसी तरह रामकन्या सहरिया मामोनी ने बताया कि में विधवा हूँ और एक 13 वर्षीय लड़का है देवेंद्र जो पूर्णयता दिव्यांग है।यह लड़का न बोल सकता है और न सुन सकता और ना ही चल फिर सकता है। इसकी मा ने बताया कि घर मे कमाने वाला कोई भी नही है।
उन्होंने पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग की है।मामोनी की मोहिनी बाई, खत्तोबाई, सुरती बाई, अनुराधा,रामकली, पुनिया बाई,चंदरी,राजाराम,चंद्र मोहन, तुरसी ने बताया कि पैकेज नही मिला है। गणेशपुरा,खंडेला, रामपुर टोंडिया,कर्णपुरा, हिम्मतगढ़ टापरा, घट्टी, बिलासगढ़, हरिनगर, कस्बानोनेरा,ढीकवानी, महोदरा,हाटरी,कुन्दा, गोयरा,खटका,शाहाबाद, मामोनी, भंवरगढ़, सूखा सेमली सहित दोनो ब्लॉक में निवासरत सहरिया जनजाति को घी,तेल,दाल का निशुल्क दो माह का पैकेज नही मिला है।कुन्दा निवासी पार्वती बाई, दाखाबाई,अनारकली, रामकन्या, प्रेम बाई, पिंकी बाई, रामप्यारी बाई, रामकन्या बाई, सीताराम ललित ने बताया कि गेहूं तो बराबर मिल रहा है।खाद्य सामग्री जनवरी से ही नही मिल रही है। भंवरगढ़ निवासी भगवती, मीना बाई, पंपी बाई, धनिया बाई, शिला बाई, कमल, माया बाई, छोटा बाई, मांगी बाई, कंचन बाई ,विनोद ने बताया कि पिछले तीन-चार माह से खाद्य सामग्री नहीं मिल रही है। इस कारण हम परेशान है गेहूं तो हर माह मिल रहा है। महिलाओं ने पैकेज सामग्री वितरण करवाने की मांग रखी। खंडेला निवासी श्रावणी बाई, कौशल्या बाई, पूनम, यशोदा, संतोष, कंचन, मुन्नी, सुशीला सहित दर्जन महिलाओं ने बताया कि हमारे को गेहूं मिल रहे हैं। सामग्री नहीं मिली है।इसी तरह टोंडिया गांव में भी सामग्री का वितरण नहीं हुआ है। डीलर से संपर्क किया तो कहा कि अभी खाद्य सामग्री के बदले मात्र तेल आया है और से सामग्री आने से वंचित है घी दाल आने के बाद ही पैकेज वितरण करेंगे अभी पूरी सामग्री नहीं आई है।सहरिया उपभोक्ताओ ने समय पर सामग्री वितरण करवाने की मांग रखी है।
रामपुर टोंडिया निवासी गुड्डी बाई, कौशल्या बाई, सुगंटी बाई,सुगना बाई, रघुनाथ बाई, सुशीला बाई बटु बाई ने बताया कि रामपुर टोंडिया गांव में भी पिछले तीन चार महीने से सामग्री का वितरण नहीं होने से हमको समस्या आ रही है गेहूं तो हर माह मिल रहे हैं।शाहाबाद व किशनगंज के सहरिया उपभोक्ताओं ने समय पर पैकेज सामग्री वितरण करवाने की मांग रखी है।इस संबंध में एडीएम सहरिया परियोजना शाहाबाद जब्बर सिंह ने बताया कि स्वीकृति हो चुकी है।दो चार दिन के अंदर अंदर वितरण करवा दिया जाएगा।